मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
ताज़ा
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, 02 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे चुनाव को लेकर भिड़े, कैम्पर गाड़ी में की जमकर तोडफ़ोड़, सरपंच प्रत्याशी सहित 7 नामजद सहित 30-40 कृषि भूमि पर हो रहा ट्यूबवेल खुदाई का काम कलेक्टर तक पहुंंची शिकायत युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा नगर निगम की गाड़ी ने मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग

युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा: युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा

A Admin
|
02 November 2026, 11:53 AM
शेयर:
युवक से लाखों रुपये  के नकली नोटो के  साथ दबोचा
khaosa

 

बीकानेर। रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर जिले के कल्याणसर गांव निवासी 19 वर्षीय शिवरतन माहिया को 60 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बीकानेर का यह युवक जयपुर से 60 लाख रुपये के नकली नोट लेकर हैदराबाद के रास्ते मुंबई ले जाने की फिराक में था।जांच में यह खुलासा हुआ कि 28 अक्टूबर को जयपुर स्टेशन पर ओमप्रकाश निवासी जेंतासर गांव, उम्र 25 वर्ष ने शिवरतन को नकली नोटों से भरा बैग सौंपा था और उसे पहले हैदराबाद तथा बाद में मुंबई जाने के निर्देश दिए थे। शिवरतन मैसूर जाने वाली ट्रेन से काचेगुड़ा पहुंचा और वहां एक धर्मशाला में रात बिताई। अगले दिन बाढ़ के कारण कोणार्क एक्सप्रेस रद्द हो जाने के कारण, ओमप्रकाश ने उसे सिकंदराबाद से मुंबई जाने वाली ट्रेन पकडऩे को कहा। जैसे ही वह ट्रेन में बैठा, उसके महज दस मिनट बाद ही संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिवरतन कुछ महीने पहले ही ओमप्रकाश के संपर्क में आया था और उसे इस काम के बदले 2.20 लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। आरोपी के काले बैग से 500 रुपये के नकली नोटों के 12 बंडल बरामद किए गए हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरी साजिश का मुख्य सरगना और नकली नोटों की व्यवस्था करने वाला ओमप्रकाश फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: