गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा
गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे, बारिश की चेतावनी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक का आयोजन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा युवती अचानक घर से हुई लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप एनएच 11 पर पुलिस ने तस्कर पर कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त सहित पकड़ा

चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार: अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार

A Admin
|
28 October 2026, 09:15 AM
शेयर:
अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार
khaosa

 

 बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के नत्थूसर बास में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त उमेश कुमार सोनी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उमेश कुमार सोनी पुत्र महावीर प्रसाद सोनी (43), निवासी कुम्हारों के हनुमानजी मंदिर के पीछे, नत्थूसर बास, वार्ड नंबर 22 ने रिपोर्ट में बताया कि उनके साले की मौत होने के कारण वह परिवार सहित उनके घर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार, मकान से करीब 55 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हुए हैं। इनमें हार, कान के आभूषण, रखड़ी, सोने के अन्य आभूषण और नाक के लोंग शामिल हैं। इसके अलावा करीब 1 किलो 500 ग्राम चांदी के सामान, जिनमें पायजेब और चांदी के बर्तन आदि शामिल हैं, भी गायब मिले।चोर मकान से 1 लाख 50 हजार रुपए नकद भी ले गए। घर लौटने पर चोरी का पता चलने के बाद पीडि़त ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: