बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
ताज़ा
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका फोर व्हीलर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत 47 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से बढ़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बे यात्रियों को मिलेगी अधिक बर्थ एवं बेहतर यात्रा सुविधा गंगाशहर रोड पर सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही 790 जगहों पर दबिशअपराधियों को पकड़ा

सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: गंगाशहर रोड पर सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

A Admin
|
27 October 2026, 11:03 AM
शेयर:
गंगाशहर रोड पर सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
khaosa

 

 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में नोखा रोड स्थित नए बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब दस बजे हुआ था। घायल ने 25 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, परिवादी कालूराम पुत्र अनोपराम रावत निवासी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पीछे, घड़सीसर रोड, गंगाशहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पिता 24 अक्टूबर की रात करीब दस बजे नोखा रोड स्थित नए बस स्टैंड के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने कथित तौर पर गफलत और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।हादसे में घायल हुए परिवादी के पिता की 25 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में गंगाशहर थाना पुलिस ने 26 अक्टूबर को मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हेतराम कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: