बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
ताज़ा
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका फोर व्हीलर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत 47 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से बढ़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बे यात्रियों को मिलेगी अधिक बर्थ एवं बेहतर यात्रा सुविधा गंगाशहर रोड पर सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही 790 जगहों पर दबिशअपराधियों को पकड़ा

पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही: पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही 790 जगहों पर दबिशअपराधियों को पकड़ा

A Admin
|
27 October 2026, 10:39 AM
शेयर:
पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही 790 जगहों पर दबिशअपराधियों को पकड़ा
khaosa

 

बीकानेर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा रेंज के चारों जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।श्रीमान् ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर के निर्देशन में रेंज के चारों जिलों में कुल 148 पुलिस टीमों का गठन कर 790 स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत कुल 64 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामलों में फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की गई।

रेंज के जिलेवार कार्रवाई का विवरण :-

बीकानेर :- 125 स्थानों पर दबिश, 20 प्रकरण दर्ज, 21 आरोपी गिरफ्तार तथा 08 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई।

श्रीगंगानगर :- 271 स्थानों पर दबिश, 17 प्रकरण दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार तथा 11 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई।

हनुमानगढ़ :- 233 स्थानों पर दबिश, 20 प्रकरण दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार तथा 15 फरार वांछितों एवं 02 इनामी अपराधियों के संबंध में कार्रवाई।

चूरू :- 161 स्थानों पर दबिश, 07 प्रकरण दर्ज, 08 आरोपी गिरफ्तार तथा 03 फरार वांछितों के संबंध में कार्रवाई।

बीकानेर रेंज पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भविष्य में भी निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बीकानेर रेंज पुलिस की आमजन से अपील मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवाएं तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: