बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
ताज़ा
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका फोर व्हीलर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत 47 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से बढ़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बे यात्रियों को मिलेगी अधिक बर्थ एवं बेहतर यात्रा सुविधा गंगाशहर रोड पर सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही 790 जगहों पर दबिशअपराधियों को पकड़ा

शहर में चोरों का आंतक, अब इस मंदिर के दानपत्र से हजारों रुपये किया पार

A Admin
|
27 October 2026, 09:09 AM
शेयर:
शहर में चोरों का आंतक, अब इस मंदिर के दानपत्र से हजारों रुपये किया पार
khaosa

 

बीकानेर। शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरों ने अब मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोस्वामी चौक स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात मंदिर में घुसे चोर ने दानपात्र से करीब 20 हजार रुपए की नकदी और चांदी के कुछ बर्तन चुरा लिए। चोरी की यह घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।मंदिर में चोरी की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में देर रात तक असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद पुलिस की गश्त प्रभावी नजर नहीं आती। लोगों ने आरोप लगाया कि रात्रिकालीन गश्त की कमी के चलते इलाके में चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं।मंदिर में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: