बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
ताज़ा
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका फोर व्हीलर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत 47 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से बढ़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बे यात्रियों को मिलेगी अधिक बर्थ एवं बेहतर यात्रा सुविधा गंगाशहर रोड पर सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही 790 जगहों पर दबिशअपराधियों को पकड़ा

बस की टक्कर से तीन गोवंश की मौत दो घायल होने की सूचना

A Admin
|
27 October 2026, 09:11 AM
शेयर:
बस की टक्कर से तीन गोवंश की मौत दो घायल होने की सूचना
khaosa

 

  छतरगढ़। अनूपगढ़-बीकानेर मार्ग पर लाखुसर गांव के पास सोमवार रात करीब 8:30 बजे लोक परिवहन सेवा की बस की टक्कर से तीन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गोवंश के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गोसेवकों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने पर छतरगढ़ गो सेवादल के गणेश सुथार सहित ग्रामीणों ने बस को छतरगढ़ में रुकवा लिया। इस दौरान बस चालक और परिचालक से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। ग्रामीणों के अनुसार चालक और, परिचालक ने गलती स्वीकार करते हुए घटना पर खेद जताया।लाखुसर गांव के ग्रामीणों और सुशील महाराज के प्रयासों से घायल गोवंश को गौशाला पहुंचाने तथा उनके उपचार की जिम्मेदारी लेने पर सहमति बनी। वहीं, मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने की बात कही गई।कर संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ग्रामीणों ने बस को आगे जाने दिया। घटना के बाद गोवंश के उपचार और मृत गोवंश के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिम्मेदारी निभाने का भरोसा दिलाया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: