मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
ताज़ा
जयपुर में भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:बेरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की, पीएम पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन टॉसफार्मर रख-रखाव के चलते शहर कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल नोखा के पांचू में मिठाई की दुकान से 1.372 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर जान से मारने की धमकी देकर निकाला घर से बस में चढ़ रही महिला के पीछे से युवक ने फायदा उठाते हुए गले से सोने के हार को किया पार

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 5 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

A Admin
|
26 October 2026, 10:14 AM
शेयर:
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 5 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद
khaosa

 

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीकरणपुर में क्चस्स्न और ष्टढ्ढष्ठ की संयुक्त टीम ने एक किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। हेरोइन के दो पैकेट खेत में मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन्हें ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से भारत में गिराया गया था।एसपी हरीशंकर ने बताया- रविवार को श्रीकरणपुर थाना पुलिस, क्चस्स्न की 118वीं बटालियन और ष्टढ्ढष्ठ जोन श्रीकरणपुर की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर भारतीय सीमा में स्थित खेत से दो पैकेट बरामद किए गए। इनमें कुल एक किलो हेरोइन मिली।पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर तस्करों के खिलाफ हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चूनावढ़ थानाधिकारी संजय कुमार कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन किसने भेजी थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था।सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: