बीकानेर। बीकानेर शहर ही नहीं आसपास के ग्रामीण इलाको में भी चोर सक्रिय है। कभी दुकानों में घरों में चोरी की वारदात करते है तो अब लूटपाट, छीनाझपटी की घटनाएं भीड़भाड वाले इलाकों में हो रही है। इसी क्रम में जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में एक महिला बस में चढ़ रही थी तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए एक युवक ने महिला के गले में पहने सोने के को किया पार। चोरी करके वापिस बस से उतरने लगा तभी विवाहिता को घटना का अहसास हुआ तो हल्ला किया तो आरोपी को मौके पर मौजूद पुत्रीयों व आस पास खड़े लोगों ने पकड़ा इससे पहले ही आरोपी ने चोरी किया हार अपने एक साथी को दे दिया जो हार लेकर मौका पर से फरार हो गया।मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी का नाम पुछा तो आरोपी ने अपना नाम श्यामलाल बावरीया बताया, मौके पर काफी भीड हो गयी थी इसी भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौका पर से फरार हो गया और अपनी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 18 वीएस 6175 वहीं छोड गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
बस में चढ़ रही महिला के पीछे से युवक ने फायदा उठाते हुए गले से सोने के हार को किया पार
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।