बीकानेर- जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा क्षेत्र के पांचू में पुलिस ने मिठाई की दुकान पर कार्रवाई करते हुए 1,372 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में 24 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है.पुलिस के अनुसार, आरोपी पर डोडा पोस्त चूरा की पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को बेचने का आरोप है. यह कार्रवाई पुलिस के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की गई. पांचू पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास भी चेकिंग पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए एक दिवसीय विशेष सघन अभियान के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शिक्षण संस्थानों के आसपास भी चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य नशे से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखना और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करना रहा. यह कार्रवाई एएसपी बीएल मीणा के निर्देशन में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
नोखा के पांचू में मिठाई की दुकान से 1.372 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।