मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
ताज़ा
जयपुर में भाजपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:बेरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी की, पीएम पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन टॉसफार्मर रख-रखाव के चलते शहर कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल नोखा के पांचू में मिठाई की दुकान से 1.372 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त कर जान से मारने की धमकी देकर निकाला घर से बस में चढ़ रही महिला के पीछे से युवक ने फायदा उठाते हुए गले से सोने के हार को किया पार

सीमेंट से भरे ट्रेलर में लगी भीषण आग, पूरा जलकर हुआ राख

A Admin
|
26 October 2026, 09:10 AM
शेयर:
सीमेंट से भरे ट्रेलर में लगी भीषण आग, पूरा जलकर हुआ राख
khaosa

 

महाजन बीकानेर के महाजन गांव के पास सोमवार को सडक़ पर अफरा तफरी मच गई जब एक सीमेंट से भरे ट्रेलर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रेलर आग का गोला बनकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर सोमवार को सीमेंट से भरे एक ट्रेलर में अचानक भीषण आग लग गई। अरजनसर और रानीसर गांव के बीच हुई इस घटना में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रेलर लपटों से घिर गया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर महाजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अनूप सिंह, हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज और अजय सिंह सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बीकानेर दमकल को भी सूचना दी, लेकिन दमकल के मौके पर पहुंचने तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था। क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन तहसील स्तर पर दमकल की स्थायी सुविधा नहीं होने से समय पर राहत पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। आग लगने की स्थिति में बीकानेर या सूरतगढ़ से दमकल बुलानी पड़ती है। दोनों स्थानों से दूरी अधिक होने के कारण दमकल के पहुंचने में समय लगता है, जिससे कई बार आग पर काबू पाने से पहले ही भारी नुकसान हो जाता है। ऐसे में महाजन क्षेत्र में दमकल की स्थायी व्यवस्था करने की मांग एक बार फिर जोर पकडऩे लगी है। स्थानीय स्तर पर दमकल उपलब्ध होने से आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकता है और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: