बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके की निवासी विवाहिता द्वारा अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। थाना क्षेत्र के रीडी निवासी विवाहित ने हनुमानगढ़ के नोहर निवासी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है ।पीडि़ता ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसकी शादी 27 अप्रैल 2018 को हुई थी और उसके बाद से ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसको दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है वही विवाहिता की संतान नहीं होने पर भी ताने देकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विवाहिता ने अपने मामा ससुर पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर ढोलूराम ज्ञानचंद गिरदावरी देवी जगदीश गोरा देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच सब इंस्पेक्टर रतनलाल को सौंपी गई है।