बीकानेर। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के बंधाला गांव में 26 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने कमरे में छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 26 अक्टूबर की करीब तीन बजे की बताई गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतका की पहचान मंजू देवी पत्नी निहालचंद बिश्नोई, उम्र 26 वर्ष, निवासी बंधाला, थाना पांचू, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।इस संबंध में मृतका के ससुर रामस्वरूप पुत्र पोकरराम बिश्नोई, उम्र 52 वर्ष, निवासी बंधाला ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर पांचू थाने में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।