बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
ताज़ा
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका फोर व्हीलर व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत 47 जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थायी रूप से बढ़ेंगे 137 अतिरिक्त डिब्बे यात्रियों को मिलेगी अधिक बर्थ एवं बेहतर यात्रा सुविधा गंगाशहर रोड पर सड़क हादसा में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही 790 जगहों पर दबिशअपराधियों को पकड़ा

नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका: पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका

A Admin
|
27 October 2026, 01:07 PM
शेयर:
पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की अपहरण की जताई आशंका
khaosa

 

 बीकानेर। बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 22 अक्टूबर 2026 को घर से अचानक कहीं चली गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में पिता ने कोलायत थाने में रिपोर्ट देकर किशोरी को तलाशने की मांग की है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, किशोरी के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी खुशबू 22 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे तक घर पर थी। इसके बाद वह अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।परिवादी के अनुसार, लापता किशोरी की उम्र 15 वर्ष है और उसने सफेद रंग का कुर्ता तथा सफेद प्लाजो पहन रखा था। पिता ने आशंका जताई कि उनकी बेटी घर से कहीं चली गई है  या किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस से किशोरी की तलाश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोलायत थाना पुलिस ने 26 अक्टूबर को मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई रोहिताश कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: