बीकानेर -27 अक्टूबर 2026 को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों रिडमलसर पुरोहितान तथा उदासर में साफ-सफाई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कुलपति प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने विश्वविद्यालय के छात्रों और गोद लिए गए गांवों की विशेष टीमों को बसों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अभियान के तहत दो प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर गहन सफाई कार्य किया गया।रिडमलसर पुरोहितान स्थित ऐतिहासिक और धार्मिकदेवीकुंड सागर झील परिसर की स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास किए गए।साथ ही उदासर गांव स्थित शिव मंदिर पार्क की पूरी तरह से साफ-सफाई कर इसे जनोपयोगी बनाया गया।गोदित गांव प्रभारी डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी, सह-प्रभारी डॉ. संतोष कंवर शेखावत के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया और श्रमदान कर सफाई के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा।सफाई कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके अंतर्गत उन्होंने प्रण लिया की अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखेंगे एवं बीकानेर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जाकर आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाएंगे।