बीकानेर। पूगल फाटा बस स्टेंड पर बना नाला परेशानी का सबब बन गया है नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण को सूचित किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई आज इस सूचना को दिए हुए 200 दिन हो गए नाला पर अवैध निर्माण होने के कारण नाले की सफाई नहीं होती हैं और नाले के पानी का बहाव न होने के कारण नाले ने छोटी नहर का रूप ले लिया है । अब बरसात का समय है नाले का गंदा पानी वहां स्थित वूलन मिल में नालियों के द्वारा मिल के अंदर आ जाता है जिससे गंदे पानी की दुर्गंध और मच्छरों का सम्राज्य होने से मिल में काम करने वाले मजदूरों व मिल में रहने वाले परिवारों का वहां रहना और काम करना मुश्किल हो जाता हैं और मच्छरों के कारण कई प्रकार बीमारियां होने का भय बना रहता है। इस बारे में अनेक बार नगर निगम के आधिकारियों व बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को नाले पर बने अवैध कब्जे हटाकर नाले की सफाई करने व नाले के निर्माण के बारे में पत्र से सूचित किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है । मुख्य सडक़ भी तालाब का रूप ले लेती है अनेकों बार प्रशासन को इस बारे में सूचित किया लेकिन नाले की कोई सुध नहीं लेता है । मुख्यमंत्री बीकानेर आगमन हुआ तो नाले की गंदगी ऊपर से निकाली गई जिससे नाला ओर ज्यादा चौड़ा हो गया। लेकिन नाले के पानी का बहाव नहीं है जिससे गंदा पानी मिल के अंदर आ रहा हैं।