गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा
गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे, बारिश की चेतावनी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक का आयोजन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा युवती अचानक घर से हुई लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप एनएच 11 पर पुलिस ने तस्कर पर कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त सहित पकड़ा

गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे,: गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे, बारिश की चेतावनी

A Admin
|
28 October 2026, 11:32 AM
शेयर:
गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे, बारिश की चेतावनी
khaosa

 

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तूफान अर्बन के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं।कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं 30-40 प्रतिघंटे स्पीड तक तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम का असर 31 अक्टूबर तक राजस्थान में दिखेगा। पिछले 24 घंटे में धूप कमजोर होने के कारण दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट जारी है।सीकर में सबसे ठंडी रात: मंगलवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। सीकर, कोटा, अजमेर, टोंक में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। सबसे ज्यादा ठंडी रात सीकर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट आबू में 13.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।3 दिन बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अर्नब के असर से 3 दिन 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश और हवा के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की भी आशंका है। चक्रवात का असर 31 अक्टूबर तक रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में सर्दी बढऩे का अनुमान है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: