नापासर। जिले के नापासर थाना इलाके के कल्याणसर अगुणा में एक युवक को रोककर उसे शराब के लिए पैसे मांगें जब पैसे देने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक गालियां भी निकाली। जानकारी के अनुसार देवीलाल नायक ने नापासर थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवीलाल अपने खेत जा रहे थे। गांव से निकलते ही रास्ते में ओंकार सिंह और कुछ अन्य लोग शराब पी रहे थे। आरोप है कि उन्होंने देवीलाल को रोककर शराब के लिए रुपए मांगे। मना करने पर ओंकार सिंह ने जातिसूचक और अपमानजनक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त ने बताया कि इसके बाद कुंभाराम, ढोकराराम और जगदीश राम नायक ने छुड़वाया।पीडि़त ने घटना के पीछे चुनावी रंजिश होने का आरोप भी लगाया है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसने उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया, इसलिए उसे जान से मार देंगे।थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देशन में जांच थानाधिकारी कविता पूनिया के निर्देशन में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी गंगाशहर को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।