बीकानेर गजनेर पुलिस ने एनएच-11 स्थित कोडमदेसर फांटा पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम गश्त कर रही थी, तभी कोडमदेसर फांटा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से डोडा पोस्त बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के नाथुसर बरेली निवासी गोपीराम भील के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि डोडा पोस्त लोहावट रोड तिराहे के पास एक होटल से खरीदा था।
पुलिस अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि डोडा पोस्त कहां से आया और इसमें कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं। पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त जारी रखेगी।