गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा
गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे, बारिश की चेतावनी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक का आयोजन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा युवती अचानक घर से हुई लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप एनएच 11 पर पुलिस ने तस्कर पर कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त सहित पकड़ा

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक का आयोजन

A Admin
|
28 October 2026, 11:20 AM
शेयर:
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक का आयोजन
khaosa

 महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक आज दिनांक 28-10-2026 को विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्य प्रो. कमल कुमार मिश्रा, डाॅ. ग्यारसी लाल जाट, राज्यपाल महोदय द्वारा नामित सदस्य प्रो. भाना राम गाडी, डाॅ. वरूण यादव सहित विश्वविद्यालय आचार्य एवं संकायाध्यक्ष उपस्थित हुए। 

  सदस्य सचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि विश्वविद्यालय में आगामी समय में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक संवर्ग के रिक्त पदों पर भत्र्ती की कार्यवाही की जाएगी इसके लिए रोस्टर निर्धारण प्रस्ताव का प्रबन्ध बोर्ड द्वारा अनुमोदन किया गया। साथ ही वर्ष 2024 में शैक्षणिक पदों के लिए जारी विज्ञापन को भी निरस्त करने का निर्णय भी लिया गया। आहूजा ने बताया कि माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल जी के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय द्वारा गंग नहर के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा महाराजा गंगा सिंह जी का जीवन वृत्त एक सम्पूर्ण वांगमय तैयार करवाया जा रहा है जिसके प्रस्ताव का भी प्रबन्ध बोर्ड द्वारा अनुमोदन किया गया। 

  सदस्य सचिव यशपाल आहूजा के अनुसार प्रबन्ध बोर्ड द्वारा विश्वविद्यालय कार्मिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये। विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षक/कार्मिकों अपने शैक्षणिक कैरियर को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा पीएच.डी. करने पर 50 प्रतिशत शुल्क माफ करने का निर्णय लिया। साथ ही कार्मिक द्वारा आर.जी.एच.एस. के लिये ली वार्षिक आधार पर ली इकजाई रूप में ली जाने वाली राशि मासिक आधार पर लेने का निर्णय लिया गया जिससे कार्मिक पर एक साथ भार नही आये।   

  मीडिया प्रभारी डाॅ. उमेश शर्मा के अनुसार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स एवं वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश देने का निर्णय प्रबन्ध बोर्ड द्वारा लिया गया। विश्वविद्यालय में निजी एवं कम्प्यूटर संवर्ग के पदों के पदनाम राज्य सरकार के अनुसार करने का निर्णय भी लिया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: