गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा
गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे, बारिश की चेतावनी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक का आयोजन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा युवती अचानक घर से हुई लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप एनएच 11 पर पुलिस ने तस्कर पर कार्यवाही करते हुए डोडा पोस्त सहित पकड़ा

दूसरे चरण के मतदान के दौरान इस पंचायत समिति में बवाल: जिले में दूसरे चरण के मतदान के दौरान इस पंचायत समिति में बवाल

A Admin
|
28 October 2026, 09:19 AM
शेयर:
जिले में दूसरे चरण के मतदान के दौरान इस पंचायत समिति में बवाल
khaosa

 

बीकानेर। पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में आये दिन हंगामा हो रहे हे। जबकि प्रशासन पूरी तरह से शांति से चुनाव करवाने के लिए अपनी पुरी ताकत झोंक रखी है। पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार फ्लैग मार्च निकलाकर शांति का प्रयास कर चुनाव करवाने के लिए काम कर रही है। इसी क्रम बज्जू खालसा पंचायत समिति के गणपतसिंहपुरा स्थित 4 पोलिंग बूथ पर मुख्य गेट बंद होने को लेकर हंगामा हो गया. मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना कर रहे ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बंद मुख्य द्वार के सामने धरना शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि निजी जगह पर मनमर्जी से गेट बना दिया गया है, जिसके कारण मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. इस स्थिति से मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित होने की बात सामने आई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और चुनाव अधिकारियों से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है।कि मुख्य गेट खुलवाकर मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी मतदाता बिना परेशानी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें. ग्रामीणों ने मांग की है कि रास्ते की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, जिससे कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे. मामले को लेकर बज्जू एसडीएम ने कहा कि इस द्वार पर मतदान करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: