बीकानेर।रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-
1. गाडी संख्या 22471/22472, लालगढ-दिल्ली सराय-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा लालगढ से दिनांक 10.11.26 से 30.11.26 तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 12.11.26 से 02.11.26 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 10.11.26 से 30.11.26 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 11.11.26 से 01.12.26 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।