मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
ताज़ा
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, 02 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे चुनाव को लेकर भिड़े, कैम्पर गाड़ी में की जमकर तोडफ़ोड़, सरपंच प्रत्याशी सहित 7 नामजद सहित 30-40 कृषि भूमि पर हो रहा ट्यूबवेल खुदाई का काम कलेक्टर तक पहुंंची शिकायत युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा नगर निगम की गाड़ी ने मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग

कृषि भूमि पर हो रहा ट्यूबवेल खुदाई का काम कलेक्टर तक पहुंंची शिकायत

A Admin
|
02 November 2026, 11:53 AM
शेयर:
कृषि भूमि पर हो रहा ट्यूबवेल खुदाई का काम कलेक्टर तक पहुंंची शिकायत
khaosa

बीकानेर। लालमदेसर मगरा स्थित संयुक्त खातेदारी भूमि पर न्यायालय के यथास्थिति आदेश की अवहेलना कर अवैध रूप से ट्यूबवेल की बोरिंग किए जाने का मामला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के पास पहुंचा है। प्रार्थी लालमदेसर मगरा निवासी महीराम सारण ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

शिकायत के अनुसार लालमदेसर मगरा के खसरा नंबर 193, 194 एवं 201 की भूमि पर न्यायालय का यथास्थिति आदेश प्रभावशील है। इसके बावजूद बेगाराम पुत्र करनाराम, उसके पुत्रों तथा मशीन स्वामी मनमोहन द्वारा जेसीबी और बोरिंग मशीन की सहायता से जबरन ट्यूबवेल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी का आरोप है कि विरोध करने पर राजेन्द्र को कैम्पर वाहन से कुचलने तक की धमकी दी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

महीराम सारण ने बताया कि मामले को लेकर 27 अक्टूबर को थाना देशनोक एवं उप तहसील देशनोक, 29 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय और तहसील बीकानेर में लिखित शिकायत दी गई। इसके अलावा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी परिवाद दर्ज कराया गया तथा एक नवंबर को जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई। इसके बावजूद मौके पर अवैध कार्य जारी रहने का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थी ने जिला कलक्टर से मांग की है कि न्यायालय के स्थगन आदेश की पालना सुनिश्चित करने के लिए तत्काल राजस्व एवं पुलिस टीम मौके पर भेजी जाए, अवैध बोरिंग का कार्य रुकवाया जाए तथा संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका जताते हुए प्रशासन से शीघ्र कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में हल्का पटवारी का कहना है कि उन्हें भी इस संबंध में शिकायत मिली है, फिलहाल पंचायती राज चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त है, चुनावी ड्यूटी से फ्री होने के बाद मौके पर जाकर मौका स्थिति देकर पुलिस को रिपोर्ट दी जाएगी

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: