सोमवार, 2 नवम्बर 2026
ताज़ा
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दो गुटों में विवाद, गाड़ियां आपस में टकराईं, पुलिस ने वाहनों को किया जब्त शहर के इस इलाके में बने महादेव मंदिर में चोर ने चोरी की वारदात को दिया अजांम फाइनेंस की बकाया किश्तें नहीं चुकाने पर वाहन मालिक को दी धमकी, दो जनों पर मामला दर्ज मोटरसाइकिल व डिजायर कार की आमने सामने हुई भिड़ंत, दो युवक बुरी तरह घायल

दो गुटों में विवाद,: दो गुटों में विवाद, गाड़ियां आपस में टकराईं, पुलिस ने वाहनों को किया जब्त

A Admin
|
02 November 2026, 09:23 AM
शेयर:
दो गुटों में विवाद, गाड़ियां  आपस में टकराईं, पुलिस  ने वाहनों को किया जब्त
khaosa

 

 बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के कोदमदेसर गांव में देर रात दो गुटों के बीच विवाद बढऩे के बाद मारपीट और तीन गाडिय़ों के टकराने की घटना सामने आई है। विवाद की सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर तीन गाडिय़ां मिलीं, जिन्हें जब्त कर थाने लाया गया। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।जानकारी के अनुसार, कोदमदेसर गांव में देर रात दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच लड़ाई होने की बात सामने आई। इस दौरान तीन गाडिय़ों के टकराने की घटना भी हुई। सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां तीन गाडिय़ों के अलावा कोई व्यक्ति नहीं मिला।पुलिस ने तीनों गाडिय़ों को जब्त कर गजनेर थाने पहुंचाया है। फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: