बीकानेर। नापासर रेलवे फाटक से मुख्य बाजार जाने वाली सडक़ पर राजीव गांधी स्टेडियम के पास रविवार को मोटरसाइकिल और स्विफ्ट डिजायर कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं तथा उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसे पीबीएम ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जानकारी के अनुसार, स्टेडियम के पास निकलने वाले रास्ते के नजदीक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई। हादसे में पेमाराम पुत्र लूणाराम नायक (60) और सुनील पुत्र गोपीराम नायक (17) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाने के हेड कांस्टेबल शक्ति सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को सडक़ से साइड करवाकर यातायात सुचारू करवाया, प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल जब कर से बड़ी तो एक युवक उछलकर कार्य के शीशे में गिर गया जिससे उसकी गंभीर चोट लगी। मोटर साईकिल सवार दोनों जेनदेसर नोखा के नींवासी थे।