सोमवार, 2 नवम्बर 2026
ताज़ा
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज दो गुटों में विवाद, गाड़ियां आपस में टकराईं, पुलिस ने वाहनों को किया जब्त शहर के इस इलाके में बने महादेव मंदिर में चोर ने चोरी की वारदात को दिया अजांम फाइनेंस की बकाया किश्तें नहीं चुकाने पर वाहन मालिक को दी धमकी, दो जनों पर मामला दर्ज मोटरसाइकिल व डिजायर कार की आमने सामने हुई भिड़ंत, दो युवक बुरी तरह घायल

झोपड़ी में लगी भयंकर आग अनाज कपड़े सहित नगदी भी आग के भेंट चढ़ी: झोपड़ी में लगी भयंकर आग अनाज कपड़े सहित नगदी भी आग के भेंट चढ़ी

A Admin
|
01 November 2026, 11:55 AM
शेयर:
झोपड़ी में लगी भयंकर आग  अनाज कपड़े सहित नगदी  भी आग के भेंट चढ़ी
khaosa

 

 बीकानेर। जिले बज्जू तहसील के बांगड़सर ग्राम पंचायत बांगड़सर के वार्ड संख्या 7 के खेत में बनी झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आगजनी की इस घटना में प्रेम कुमार/नखताराम का पूरा घर जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, बर्तन तथा बच्चों की पढ़ाई की कॉपियां-किताबें सहित घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आगजनी के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।एडवोकेट गोपाल लीलावत ने बताया कि प्रशासन को घटना से अवगत करवाते हुए पटवारी एवं तहसील प्रशासन से मौका रिपोर्ट तैयार कर पीडि़त परिवार को उचित सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलवाने की मांग की गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: