बीकानेर। अति संवेदनशील पंचायत रिड़ी में चुनाव को लेकर भिड़े, कैम्पर गाड़ी में की जमकर तोडफ़ोड़, सरपंच प्रत्याशी सहित 7 नामजद सहित 30-40 अन्य के खिलाफ मामला अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत रीड़ी में सरपंच चुनाव को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक कैंपर गाड़ी में तोडफ़ोड करने व गांव में भय का माहौल बनाने के आरोप में सात नामजद सहित 30-40 अन्यों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।रीड़ी निवासी 31 वर्षीय मदनलाल पुत्र भादरनाथ सिद्ध ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि रविवार रात 11.30 से 11.45 बजे उसकी कैंपर गाड़ी शनि महाराज के मंदिर के पास खड़ी थी। वह सरपंच प्रत्याशी किशननाथ सिद्ध के कार्यालय के सामने खड़ा था। तभी सरपंच प्रत्याशी व निर्वतमान सरपंच हेतराम जाखड़ के घर की और से पांच छह गाडिय़ां आई और शनि मंदिर के पास खड़ी उसकी गाड़ी के पास अपनी गाडिय़ां रोककर तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी। यहां मुखराम पुत्र मोहनराम जाट, रामनिवास पुत्र संतराम, गणपतराम, हेतराम पुत्र मोहनराम, देबूराम पुत्र चुनाराम, भंवरलाल व बुद्धाराम पुत्रगण ईमरताराम जाट सहित अन्य 30-40 जनो ने परिवादी की कैंपर गाड़ी लाठी पत्थरों से तोडफ़ोड़ कर डाली। जब परिवादी ने टोका तो आरोपी उसे गंदी गंदी गालियां निकालने लगे। यहां मोहल्ले के काफी लोग आ गए और आरोपियों ने आईंदा मारने की धमकी देते हुए चुनाव से पहले पहले सबक सीखा देने की बात कही। परिवादी ने कहा कि यदि मोहल्लेवासी नहीं आते तो आरोपी उसे मार डालते और उसकी गाड़ी जला देते। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लेखराम के सुपुर्द कर दी है।
चुनाव को लेकर भिड़े, कैम्पर गाड़ी में की जमकर तोडफ़ोड़, सरपंच प्रत्याशी सहित 7 नामजद सहित 30-40
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।