बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में गोकुल सर्किल के पास भैरव मंदिर की ओर कचरा संग्रहण करने वाली नगर निगम की गाड़ी ने मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे केशव दत्त आचार्य को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद चिकित्सकों को सर्जरी करनी पड़ी। परिजनों की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को डॉ. शरद आचार्य पुत्र लीलाधर आचार्य निवासी जवाहर नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके ताऊजी केशव दत्त आचार्य सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही कचरा संग्रहण गाड़ी संख्या क्रछ्व 21 त्रस्न 7569 ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी सहित आगे निकल गया।हादसे में केशव दत्त आचार्य के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। परिजनों के अनुसार, चिकित्सक डॉ. दिनेश सोढ़ी ने उनकी करीब 3 से 4 घंटे तक सर्जरी की। उनके दाएं पैर में भी टांके आए हैं। परिजनों ने बताया कि सर्जरी के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।परिवादी ने नगर निगम के ठेकेदार, गाड़ी चालक, ठेका कंपनी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहत मामला दर्ज कर जांच एसआई हंसराज को सौंपी है।