बीकानेर। दीपावली के पावन पर्व पर मानवता और सेवा का संदेश देते हुए मारवाड़ जन सेवा समिति, सेवा परमो धर्म संस्थान एवं श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार जागृति विकास संस्था द्वारा पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तीन दिवसीय 6/7/8 तारीख को मानव सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घिया को ज्ञापन सौंपकर सेवा कार्य की स्वीकृति प्राप्त की। अभियान के दौरान आतिशबाजी से झुलसकर आने वाले मरीजों की 24 घंटे सेवा-सुश्रूषा एवं मरहम-पट्टी कार्य में सहयोग किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर सीएमओ डॉ. एल.के. कपिल से मुलाकात कर आवश्यक दवाइयों, सामग्री एवं उपकरणों की सूची भी तैयार की गई। इस अवसर पर रमेश व्यास, श्रवण (रवि) कुकरा, मुनीराम सोनी, चंदन ठाकुर, विनोद पांडे, राजेश सोनी, गोवर्धन सोनी, अशोक संवाल, ताराचंद मांडण, अमरचंद सोनी, अशोक डावर, पुखराज डावर एवं द्वारका प्रसाद सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्थाओं का संकल्प है कि त्योहार की खुशियों के बीच किसी पीड़ित को अकेला महसूस न होने दें।
दीपावली पर तीन दिवसीय मानव सेवा अभियान: दीपावली पर तीन दिवसीय मानव सेवा अभियान आतिशबाजी से झुलसे मरीजों की सेवा के लिए तीन संस्थाएं आईं आगे, पीबीएम अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।