बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौपड़ा बाड़ी में हथियारों से लैस होकर घर में घुसने, युवक के साथ मारपीट करने और नकदी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिवादी ने चंदन कुमार सहित 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार, चौपड़ा बाड़ी निवासी दीपक कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि 23 सितंबर की शाम चंदन कुमार और 6-7 अन्य लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके पास से नकदी छीनकर ले गए। पुलिस ने दीपक कुमार की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।