बुधवार, 4 नवम्बर 2026
ताज़ा
दीपावली के मद्देनजर विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाडिय़ों के मारी टक्कर शहर के इस मंदिर में अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम सरकारी महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल, पुलिस को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

शहर के इस मंदिर में अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

A Admin
|
04 November 2026, 11:09 AM
शेयर:
शहर के इस मंदिर में अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
khaosa

बीकानेर। मंगलवार आधी रात को जूनागढ़ किले के सामने स्थित तीन मंदिर में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोर मंदिरों से नकदी, चांदी के छत्र और नथ सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

मंदिर के पुजारी विमल गौतम ने बताया कि देर रात चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर ताले तोड़े और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने ताले नकदी समेट ली। इसके अलावा चांदी के छत्र, नथ और अन्य आभूषण भी ले उड़े। पुजारी गौतम के अनुसार, इससे पहले भी इस तरह की चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पूरा घटना क्रम मंदिर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: