बुधवार, 4 नवम्बर 2026
ताज़ा
दीपावली के मद्देनजर विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाडिय़ों के मारी टक्कर शहर के इस मंदिर में अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम सरकारी महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल, पुलिस को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग: होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाडिय़ों के मारी टक्कर

A Admin
|
04 November 2026, 11:23 AM
शेयर:
होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाडिय़ों के मारी टक्कर
khaosa

गजनेर। बीकानेर भैरवनाथ मंदिर के पास होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग और उनकी गाडिय़ों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अमित बिश्नोई ने चार लोगों के खिलाफ गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दर्शन के बाद होटल पर पी रहे थे चाय

अमित ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को वह अपने दोस्तों के साथ बोलेरो और स्कॉर्पियो से मंदिर में दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद सभी मंदिर के पास स्थित एक होटल पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान फॉच्र्यूनर, दो पिकअप और दो कैंपर में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुंचे।

पिस्टल लेकर उतरे, युवकों पर की फायरिंग

रिपोर्ट के अनुसार संतोष, मुकेश बिश्नोई, विष्णु और हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलू पिस्टल लेकर गाडिय़ों से उतरे और युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई। अमित और उसके दोस्त जान बचाकर मौके से भागे।

कैंपर से गाड़ी को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो पर भी चलाई गोलियां

आरोप है कि आरोपियों ने कैंपर से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और स्कॉर्पियो पर भी गोलियां चलाईं। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी अपनी गाडिय़ों से भागने लगे। इस दौरान एक कैंपर खराब हो गई, जिसे आरोपी घटनास्थल पर ही छोडक़र चले गए।

चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: