बुधवार, 4 नवम्बर 2026
ताज़ा
दीपावली के मद्देनजर विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाडिय़ों के मारी टक्कर शहर के इस मंदिर में अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम सरकारी महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल, पुलिस को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी

A Admin
|
04 November 2026, 11:33 AM
शेयर:
रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी
khaosa

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है:-

**रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)**

1. गाड़ी संख्या 74856, रतनगढ़-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 22.12.26 एवं 05.01.27 को रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 74855, बीकानेर-रतनगढ़ रेलसेवा दिनांक 23.12.26 एवं 06.01.27 को रद्द रहेगी।

**रीशेड्यूल रेलसेवाएं**

1. गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 22.12.26 एवं 05.01.27 को हरिद्वार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 40 मिनट की देरी से 18.05 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 22.12.26 एवं 05.01.27 को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से 01.00 बजे प्रस्थान करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: