बुधवार, 4 नवम्बर 2026
ताज़ा
दीपावली के मद्देनजर विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाडिय़ों के मारी टक्कर शहर के इस मंदिर में अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम सरकारी महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल, पुलिस को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

, ट्रेन में पटाखे मिले तो 3 साल की जेल: डॉग स्क्वॉड और स्कैनर से जांच, ट्रेन में पटाखे मिले तो 3 साल की जेल

A Admin
|
04 November 2026, 11:02 AM
शेयर:
डॉग स्क्वॉड और स्कैनर से जांच, ट्रेन में पटाखे मिले तो 3 साल की जेल
khaosa

बीकानेर त्योहारी सीजन दीवाली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व में ट्रेनों और स्टेशनों पर उमडऩे वाली भारी भीड़ को देखते हुए बीकानेर रेलवे स्टेशन को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। आरपीएफ और जीआरपी की ओर से स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों के कोचों तक संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 6 तक लगे हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम में 24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।जवानों की तीन शिफ्टों में राउंड-द-क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। स्टेशन प्रवेश द्वार पर लगे लगेज स्कैनर से हर यात्री के सामान की अनिवार्य जांच हो रही है। संदिग्ध वस्तु मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड लगातार प्लेटफॉर्म, पार्सल घर, वेटिंग हॉल और ट्रेनों में गश्त कर रहे हैं। जेबकतरों और उचक्कों को रंगे हाथ दबोचने के लिए सादे कपड़ों में विशेष खुफिया टीमें तैनात की गई हैं।यात्रियों के लिए सुरक्षा एडवाइजरीजहरखुरानी से बचें: सफर के दौरान किसी भी अनजान सह-यात्री से चाय, बिस्कुट या खाद्य सामग्री स्वीकार न करें।सामान लावारिस न छोड़ें: अपना बैग अकेला न छोड़ें। लावारिस दिखने पर सुरक्षा कारणों से उसे जब्त किया जा सकता है।आपातकालीन नंबर: किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या जीआरपी कंट्रोल रूम को दें।पटाखे ले जाने पर 1000 जुर्माना और 3 साल तक की जेलत्योहार पर पटाखे, गैस सिलेंडर या ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने वालों पर रेलवे सख्त रुख अपनाएगा। रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत यह गैर-जमानती प्रकृति का गंभीर अपराध है, जिसमें 3 साल तक का कारावास, 1,000 तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: