बुधवार, 4 नवम्बर 2026
ताज़ा
दीपावली के मद्देनजर विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश रतनगढ़-बीकानेर रेलखण्ड के मध्य रेलपथ पर तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग, गाडिय़ों के मारी टक्कर शहर के इस मंदिर में अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम सरकारी महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल, पुलिस को शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

ढाणी में लगी भयंकर आग, घरेलू सामान सहित सोने-चांदी के आभूषण जलकर हुए राख: ढाणी में लगी भयंकर आग, घरेलू सामान सहित सोने-चांदी के आभूषण जलकर हुए राख

A Admin
|
04 November 2026, 09:28 AM
शेयर:
ढाणी में लगी भयंकर आग, घरेलू सामान सहित सोने-चांदी के आभूषण जलकर हुए राख
khaosa

 

बीकानेर। नोखा उपखंड के जांगलू गांव की बेलूनों की ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी तबाह कर दी। मानसिंह राजपूत की रहवासी ढाणी में हुई इस आगजनी में मकान, घरेलू सामान, खाद्यान्न, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जलकर नष्ट हो गए। पीडि़त परिवार ने प्रशासन को नुकसान की मदवार सूची सौंपते हुए कुल 76 लाख 83 हजार रुपये का नुकसान होने का आकलन बताया है।मकान और गृहस्थी का सामान भी हुआ राख पीडि़त किशोर सिंह पुत्र मानसिंह ने ग्राम विकास अधिकारी और पूर्व सरपंच की मौजूदगी में प्रशासन को नुकसान की विस्तृत सूची सौंपी है। सूची के अनुसार आग में करीब 2 लाख रुपये का मकान पूरी तरह तबाह हो गया। इसके अलावा अलमारी, फ्रिज, पंखा, कूलर, बेड, कपड़े, बर्तन, मेज-कुर्सी, सिलाई मशीन, घरेलू उपकरण और अन्य सामान भी जल गया। गेहूं, बाजरा, ज्वार और मोठ सहित करीब 2 लाख रुपये का खाद्यान्न भी आग की भेंट चढ़ गया।करीब 63 लाख के सोने-चांदी के जेवर जले आगजनी में परिवार को सबसे बड़ा नुकसान सोने-चांदी के आभूषणों के रूप में हुआ है। पीडि़त परिवार की सूची में सोने के लूंग, टोपस, झुमर, आड, पुणची, बंगड़ी, बिंदी, रखड़ी और डोरे सहित कई आभूषण शामिल हैं। इनके अलावा आधा किलो चांदी के कड़ले और 78 तोला चांदी की पाजेब भी जलकर नष्ट होने की बात कही गई है। परिवार के अनुसार इन आभूषणों की कुल कीमत करीब 62.98 लाख रुपये है। वहीं जांगलू में रखी दुकानदारी की 4 लाख रुपये की नकदी भी आग में जल गई।प्रशासन से निष्पक्ष सर्वे और मुआवजे की मांगपीडि़त परिवार ने ग्राम विकास अधिकारी, पूर्व सरपंच सोहन सिंह और ग्रामीणों के हस्ताक्षर सहित नुकसान की सूची प्रशासन को सौंपी है। परिवार और ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन से घटनास्थल का जल्द मौका मुआयना करवाने, निष्पक्ष सर्वे कराने और आपदा राहत कोष से उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।इस आगजनी ने परिवार की गृहस्थी और वर्षों की जमा-पूंजी को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब पीडि़त परिवार को प्रशासन से राहत और सहायता मिलने की उम्मीद है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: