बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेक पर हस्ताक्षर करवाने और भूखंड हड़पने का मामला सामने आया है। परिवादी रोशन अली पहलवान पुत्र सुकूर मोहम्मद निवासी गुर्जरों की मस्जिद के पास गोगागेट ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और फर्जी चेक पर हस्ताक्षर करवाकर उसका भूखंड हड़प लिया। आरोप है कि उसे घर से भी बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने आफताब, लियामत अली उर्फ पप्पू हाजी, मोहम्मद रमजान और बहादुर अली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।