गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
ताज़ा
नौ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप, मामला दर्ज विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जाएगा जागरूक बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता ने बेटे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज पटाखे छोड़ने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, फिर किया चोरों ने इन इलाकों में हाथ साफ

कुत्तों के आंतक से यह मौहल्ला है भयभीत,: कुत्तों के आंतक से यह मौहल्ला है भयभीत, अब तक 10 जनों को काटा

A Admin
|
05 November 2026, 09:23 AM
शेयर:
कुत्तों के आंतक से यह  मौहल्ला है भयभीत, अब  तक 10 जनों को काटा
khaosa

 

बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के वार्ड 71 की प्रताप बस्ती के वाल्मीकि मोहल्ले में आक्रामक कुत्ते के हमलों से दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 5 से 10 दिनों में कुत्ते ने करीब 5 से 10 नागरिकों को काटकर घायल किया है। हाल ही में कुत्ते ने एक गाय पर भी हमला कर उसे गिरा दिया, जिससे इलाके में भय और आक्रोश बढ़ गया। निवासियों का कहना है कि शिकायतें निचले स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक कई बार पहुंचाई गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।नगर निगम की ओर से कथित तौर पर यह कहकर जिम्मेदारी टाली जा रही है कि कुत्ते पकडऩे का ठेका खत्म हो चुका है और कर्मचारियों की कमी है। भारतीय वाल्मीकि यूथ फैडरेशन ने नगर निगम और जिला प्रशासन से विशेष टीम भेजकर कुत्ते को पकडऩे तथा आवारा कुत्तों के लिए स्थायी व्यवस्था और जवाबदेही तय करने की मांग की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: