गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
ताज़ा
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर नौ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप, मामला दर्ज विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जाएगा जागरूक बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता ने बेटे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज पटाखे छोड़ने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद

नौ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप, मामला दर्ज

A Admin
|
05 November 2026, 11:43 AM
शेयर:
नौ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप, मामला दर्ज
khaosa

बीकानेर। एक काश्तकार किसान अपने गांव लौटा तो उसे अपने घर पर ताला लटका मिला। इस बारे में पूछने पर दो महिलाओं सहित नौ व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया व अंगूली तोड़ दी। ये आरोप लगाते हुए परिवादी लाखनसर निवासी मूलनाथ सिद्ध ने इसी गांव के ओमनाथ, गोपालनाथ, सुल्ताननाथ, बीरबलनाथ, ख्यालीनाथ, अशोकनाथ, गोविंदनाथ, रेवंती पत्नी सुल्ताननाथ, मैना पत्नी ओमनाथ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह सालासर गांव की रोही में खेत काश्त करते हुए खेत में ढाणी बनाकर रहता है। गत 31 अक्टूबर की शाम 4.30 बजे वह अपने ससुर के साथ कैंपर में गांव लाखनसर जा रहा था। जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा उसके घर किसी अन्य ने ताला लगा रखा था। जब उसेन वहीं खड़े ओमनाथ सिद्ध से इस बारे में पूछा तो उसने गाली गलौच करते हुए घर पर कब्जा करने व वहां से भाग जाने की धमकी दी। आरोपी ने ट्रेक्टर से उसकी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। अन्य आरोपी भी घर से बाहर आ गए और एकराय होकर उसके साथ लाठियों से मारपीट की। आरोपियों ने लाठी के वार से उसका फोड़ दिया और दाएं हाथ की एक अंगूली तोड़ दी। उसे अधमरा कर छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसकी जेब से 50 हजार नगदी व सोने की अंगूठी छीन ली। उसके ससुर ने पुलिस को फोन कर मौका पर बुलाया व उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से पीडि़त को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: