गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
ताज़ा
बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता ने बेटे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज पटाखे छोड़ने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, फिर किया चोरों ने इन इलाकों में हाथ साफ बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले को भेजा जेल कार के शीशे तोड़कर अपहरण का प्रयास

बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला: बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता ने बेटे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज

A Admin
|
05 November 2026, 11:36 AM
शेयर:
बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता ने बेटे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
khaosa

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही बेटे पर मारपीट करने, चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तोलियासर भैरुजी मंदिर के पास चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर निवासी रामलाल सोनी पुत्र चोखाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा पुत्र गुमानचंद सोनी शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट कर धमकियां देता रहता है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब दस बजे गुमानचंद घर पहुंचा। जब पिता ने उससे देर रात आने का कारण पूछा तो वह गुस्से में आ गया और कथित रूप से जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में उसके के शरीर पर कई जगह चोटें आईं और उन्हें टांके भी लगाए गए।

परिवादी के अनुसार घटना के समय उसके बड़े पुत्र अमरचंद सोनी और गौरीशंकर सोनी ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीडि़त ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने फोन और कॉल के माध्यम से धमकी दी कि इस बार वह चाकू लेकर आया था, अगली बार पिस्तौल लेकर आएगा और सभी को जान से मार देगा।

रामलाल ने पुलिस को दिए परिवाद में आशंका जताई है कि आरोपी वर्तमान में घर से फरार है और रिश्तेदारों के यहां छिपा हो सकता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: