गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
ताज़ा
नौ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप, मामला दर्ज विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जाएगा जागरूक बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता ने बेटे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज पटाखे छोड़ने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, फिर किया चोरों ने इन इलाकों में हाथ साफ

पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, फिर किया चोरों ने इन इलाकों में हाथ साफ: पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, फिर किया चोरों ने इन इलाकों में हाथ साफ

A Admin
|
05 November 2026, 09:56 AM
शेयर:
पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, फिर किया चोरों ने   इन इलाकों में हाथ साफ
khaosa

 बीकानेर। जिले में चोरी की वारदातों कासिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक सूने मकान और गोदाम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहली वारदात जेएनवीसी थाना क्षेत्र के वैशाली नगर में सामने आई। गुसाईसर निवासी चोरूलाल पुत्र भंवरलाल सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि वह 1 नवंबर को अपने परिवार सहित गांव गया हुआ था। पीछे से अज्ञात चोरों ने उसके मकान के ताले तोडक़र घर में प्रवेश किया और कमरों में रखी करीब 7 लाख रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।परिवादी के अनुसार चोरी गए सामान में सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, कडिय़ां, झुमके, अंगूठियां सहित चांदी की लक्ष्मी, गणेश और कुबेर भगवान की मूर्तियां तथा चांदी के सिक्के शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरी वारदात गंगाशहर थाना क्षेत्र के शिव वैली में हुई। यहां स्थित एक गोदाम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। शिव वैली निवासी सौरभ कुमार सुनिया पुत्र सुशील कुमार जैन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 19 अक्टूबर की रात करीब एक बजे से सुबह 3:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उसके गोदाम में घुस गया।आरोपी गोदाम से पानी की मोटर, छत के पंखे और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई मदनलाल को सौंपी गई है।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: