गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
ताज़ा
नौ व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सिर फोड़ देने का आरोप, मामला दर्ज विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जाएगा जागरूक बेटे ने अपने ही पिता पर किया जानलेवा हमला, पिता ने बेटे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज पटाखे छोड़ने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, फिर किया चोरों ने इन इलाकों में हाथ साफ

कार के शीशे तोड़कर अपहरण का प्रयास: कार के शीशे तोड़कर अपहरण का प्रयास

A Admin
|
05 November 2026, 09:26 AM
शेयर:
कार के शीशे तोड़कर अपहरण का प्रयास
khaosa

 

श्रीडूंगरगढ़। डूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पुलिस थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।प्रताप बस्ती निवासी फतेहसिंह जांगिड़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में देवकरण माली, उसकी पत्नी शांति देवी और भाभी माया देवी पर आरोप लगाए हैं। परिवादी ने बताया कि आरोपी उससे और उसके परिवार से रंजिश रखते हैं और आए दिन जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं।रिपोर्ट के अनुसार 2 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे फतेहसिंह बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने एक टैक्सी उसकी कार के आगे लगाकर उसे रुकवा लिया। आरोप है कि इसके बाद लोहे के पाइपों से उसकी कार के शीशे तोड़ दिए गए और उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट करते हुए अपहरण का प्रयास किया गया।परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं। इसी दौरान उसके पिता और पत्नी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसके पिता पर वार करने का प्रयास किया।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: