रविवार, 1 नवम्बर 2026
ताज़ा
शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन कचरा संग्रहण वाहन ने नत्थुसर गेट पर बैककर्मी को लिया चपेट में, हुए बुरी तरह घायल

पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू,: पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

A Admin
|
31 October 2026, 11:22 AM
शेयर:
पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र  एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन
khaosa

 

बीकानेर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन नोखा में एक प्रत्याशी ने एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों में पहले दिन नामांकन की स्थिति शून्य रही।चौथे चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना शनिवार को जारी की गई। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र 4 नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश को छोडक़र प्रतिदिन प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को प्रात: 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।नोखा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र उपखंड अधिकारी कार्यालय नोखा, पांचू के पंचायत समिति कार्यालय तथा जसरासर के ग्राम पंचायत सभागार में प्राप्त किए जा रहे हैं। रविवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे। चौथ चरण में जिला परिषद के 10 तथा तीनों पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: