रविवार, 1 नवम्बर 2026
ताज़ा
काम करते समय ऊंचाई से गिरने से घायल हुए कारीगर की इलाज के दौरान हुई मौत शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी: भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी

A Admin
|
01 November 2026, 09:17 AM
शेयर:
भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी
khaosa

 

बीकानेर। राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच अवैध शराब की तस्करी को लेकर पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। चुनावी माहौल में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब का इस्तेमाल किए जाने की आशंका के बीच तस्करों की सक्रियता बढऩे लगी है। हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब की खेप राजस्थान में लाने के लिए तस्कर महाजन क्षेत्र से गुजरने वाले भारतमाला हाईवे सहित अन्य रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, महाजन पुलिस लगातार कार्रवाई कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में शराब सस्ती होने के कारण वहां से अवैध रूप से शराब लाकर राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने का कारोबार तस्करों के लिए मुनाफे का सौदा बना हुआ है। पंचायत चुनाव के दौरान शराब की मांग बढऩे की आशंका के चलते तस्करों की गतिविधियां बढऩे की संभावना है। ऐसे में भारतमाला हाईवे पुलिस की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण मार्ग बन गया है। पुलिस सक्रिय होकर कार्यवाही भी कर रही है।एक माह में दो बड़ी कार्रवाई, 1.26 करोड़ की शराब जब्त महाजन पुलिस ने अक्टूबर माह में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए कुल 1,455 पेटी शराब जब्त की। पुलिस ने 18 अक्टूबर को भारतमाला हाईवे पर कार्रवाई कर 780 पेटी अवैध शराब पकड़ी थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपए बताई गई। इसके बाद 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर महाजन बस स्टैंड के पास कार्रवाई करते हुए 675 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 54 लाख रुपए आंकी गई। दोनों कार्रवाइयों में जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपए है। इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करी के नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा सकता है।कच्चे रास्तों से भी हो रही शराब की सप्लाई क्षेत्र में छोटे-बड़े स्थानीय शराब तस्करों के सक्रिय होने की भी चर्चा है। आशंका है कि कुछ तस्कर कच्चे रास्तों का इस्तेमाल कर चोरी-छिपे शराब की खेप ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाते हैं और फिर अलग-अलग स्थानों पर इसकी सप्लाई करते हैं। ऐसे में केवल मुख्य हाईवे पर निगरानी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण संपर्क मार्गों और कच्चे रास्तों पर भी सतर्कता जरूरी है।चुनाव के दौरान पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और संभावित वितरण पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है। लगातार हो रही बड़ी कार्रवाइयों के बावजूद तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए हाईवे के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अवैध शराब की आपूर्ति रोकना और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना अहम होगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: