बीकानेर। जिले के शोभासर स्थित एक फैैक्ट्री में एक मजदूर कारीगर का काम कर रहा था अचानक ऊचाई से गिरकर घायल हो गया जिसे अस्पताल लेकर गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। या।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक की पहचान मुरलीधर मेघवाल पुत्र मूकनाराम, निवासी सर्वोदय बस्ती, बीकानेर के रूप में हुई है। मृतक फैक्ट्री में चिनाई का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अडान बांधकर चिनाई कर रहा था। अचानक संतुलन बिगडऩे से वह नीचे गिर गया।हादसे के बाद उसे शोभासर फैक्ट्री से पीबीएम अस्पताल बीकानेर पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच और इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक केपरिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।