रविवार, 1 नवम्बर 2026
ताज़ा
मतदान केन्द्र पर मारपीट के मामले में दो जनों पर मारपीट का मामला दर्ज दो युवकों के खिलाफ युवती ने कराया सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज काम करते समय ऊंचाई से गिरने से घायल हुए कारीगर की इलाज के दौरान हुई मौत शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की

मतदान केन्द्र पर मारपीट: मतदान केन्द्र पर मारपीट के मामले में दो जनों पर मारपीट का मामला दर्ज

A Admin
|
01 November 2026, 10:36 AM
शेयर:
मतदान केन्द्र पर मारपीट के मामले में दो जनों पर मारपीट का मामला दर्ज
khaosa

 

, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के हुसंगसर गांव में सरपंच चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर मारपीट का मामला सामने आया है। वोट डालने पहुंचे दो लोगों पर लाठी, सरिया, रॉड और पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। एक घायल के सिर में गंभीर चोट आने पर टांके लगाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हुसंगसर निवासी विजय सिंह पुत्र भगवान सिंह ने 31 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी ने बताया कि 30 अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे उसका भाई करणी सिंह पुत्र पन्ने सिंह और भतीजा पूर्ण सिंह पुत्र करणी सिंह गांव में सरपंच चुनाव के लिए मतदान करने बूथ पर गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद सरपंच प्रत्याशी शिवलाल के पक्ष के लोगों ने दोनों पर लाठी, सरिया, रॉड और पत्थरों से हमला कर दिया।परिवादी ने रिपोर्ट में गोपालराम पुत्र किशनाराम, पुखराज पुत्र ईश्वरराम, भूराराम पुत्र धोकलराम, पवन कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार, केशुराम पुत्र जीयाराम, लक्ष्मणराम पुत्र मुकनाराम, मांगीलाल पुत्र भंवरलाल, भंवरलाल पुत्र धन्नाराम और पुखराज पुत्र सांवरराम कुम्हार, सभी निवासी हुसंगसर, को नामजद किया है।रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में करणी सिंह के सिर में चोट आई, जिस पर ट्रोमा सेंटर में टांके लगाए जा रहे हैं। उसके कमर, हाथ और पैरों पर भी चोटें आई हैं। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्ण सिंह पर भी आरोपियों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। उसके सिर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं। दोनों का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी है।परिवादी ने बताया कि मतदान केंद्र पर मौजूद रविन्द्र सहित अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को आरोपियों से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच मुकेश कुमार को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: