रविवार, 1 नवम्बर 2026
ताज़ा
काम करते समय ऊंचाई से गिरने से घायल हुए कारीगर की इलाज के दौरान हुई मौत शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार: शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार

A Admin
|
01 November 2026, 09:24 AM
शेयर:
शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार
khaosa

 

 बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित भैरूजी गली में खरीदारी करने गई एक महिला के बैग में कट लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने दो मोबाइल, सोने की चेन और नकदी चोरी कर ली। चोरी हुए सामान में एक सोने की चेन पेंडल सहित और 10 हजार रुपए नकद शामिल हैं। पीडि़त परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, नत्थूसर गेट के बाहर निवासी नवदीप छंगाणी पुत्र आनंद कुमार छंगाणी ने 31 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी अनुसूया छंगाणी (28) 28 अक्टूबर को अपनी मां के साथ खरीदारी करने भैरूजी गली गई थी। शाम करीब 4 बजे दोनों ने वहां एक दुकान से कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वे भीड़ के बीच आगे बढक़र दूसरी दुकान पर पहुंचीं।इसी दौरान पत्नी की मां ने बैग में कट लगा होने की जानकारी दी। जांच करने पर बैग में कट मिला और उसमें रखे दो मोबाइल फोन, एक सोने की चेन पेंडल सहित तथा 10 हजार रुपए नकद गायब मिले। भीड़ अधिक होने के कारण महिला को पता नहीं चल पाया कि बैग में कट किसने लगाया। परिवादी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर बैग काटकर सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।कोटगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई राधेश्याम को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: