रविवार, 1 नवम्बर 2026
ताज़ा
शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन कचरा संग्रहण वाहन ने नत्थुसर गेट पर बैककर्मी को लिया चपेट में, हुए बुरी तरह घायल

प्रो,नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को दिया एकता का संदेश: एमजीएसयू बीकानेर के कुलगुरु प्रो,नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को दिया एकता का संदेश

A Admin
|
31 October 2026, 10:41 AM
शेयर:
एमजीएसयू  बीकानेर के कुलगुरु प्रो,नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को दिया एकता का संदेश
khaosa

 

 बीकानेर। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के परिसर में निर्मित राष्ट्रीय एकता उद्यान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई गई। विश्वविद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय एकताए अखंडताए सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डाॅ. उमेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रारम्भ विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई एवं कुलसचिव यशपाल आहूजा ने हरी झण्डी दिखाकर ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डाॅ. प्रभुदान चारण एवं डाॅ. प्रगति सोबती के नेतृत्व में स्वयं सेवको ने विश्वविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय संकाय सदस्य प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, डाॅ. गौतम कुमार मेघवंशी, डाॅ. धर्मेश हरवानी, डाॅ. मानकेशव सैनी, विश्वविद्यालय कर्मचारी अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट, महासचिव श्री सुभाष उपस्थित हुए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: