रविवार, 1 नवम्बर 2026
ताज़ा
युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन कचरा संग्रहण वाहन ने नत्थुसर गेट पर बैककर्मी को लिया चपेट में, हुए बुरी तरह घायल एमजीएसयू बीकानेर के कुलगुरु प्रो,नरसी राम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को दिया एकता का संदेश

पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी: पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी, दो जने गंभीर घायल

A Admin
|
31 October 2026, 10:36 AM
शेयर:
पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी, दो जने गंभीर घायल
khaosa

 

 बीकानेर। छतरगढ़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो सडक़ दुर्घटनाएं हुईं। दोनों हादसों में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, पहला हादसा छतरगढ़-बीकानेर रोड पर नेशनल हाईवे-911 पर हुआ। बीकानेर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर समाजसेवी सत्यनारायण राजपुरोहित एवं भैराराम जाट मौके पर पहुंचे और घायल को छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक की पहचान विकास बिजारणियां, निवासी रूपाली, तहसील बिदासर, जिला चूरू के रूप में हुई है।वहीं, दूसरी दुर्घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 465 सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुई। यहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सडक़ पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर समाजसेवी सहीराम गोदारा ने अपने निजी वाहन से घायल को 465 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे छतरगढ़ रेफर कर दिया।एक ही समय में दो अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाएं होने से पुलिस भी सक्रिय रही। छतरगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल भानु प्रताप एवं कांस्टेबल पारस छतरगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचे और दोनों घटनाओं की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई जारी हैं

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: