शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
ताज़ा
फोन पर ठगी का शिकार हुआ युवक भामटसर गांव के पास CNG गैस टैंकर में लीकेज, मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात एमएस कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन सफाई व्यवस्था पर फर्म को लेकर महापौर सख्त, आयुक्त से तीन दिन में मांगा जवाब विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज: विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज

A Admin
|
13 November 2026, 09:35 AM
शेयर:
विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व  ननद के खिलाफ मामला दर्ज
khaosa

बीकानेर। बुधवार को क्षेत्र के गाँव ऊपनी निवासी 30 वर्षीया विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता व उसकी बहन का विवाह 9 वर्ष पहले सुरेश व पवन पुत्र मदन खान निवासी गुसाईंसर बड़ा के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही पीडि़ता और उसकी बहन को पति सुरेश व देवर पवन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कुछ समय बीतने पर वापस उन्हें ससुराल गाँव गुसाइसर बड़ा लेकर आये लेकिन गाली गलौच करके फिर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले परिवादिया का पति सुरेश पीडि़ता के पीहर पहुंचा और वहाँ बच्चोँ से मारपीट की। 11 नवंबर 2026 को सुरेश ने 4 वर्ष की बेटी के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसे उठाकर पत्थर के ऊपर फेंक दिया जहाँ उसे सिर पर चोट लगने से टाँके आये। बीच बचाव करने आई पीडि़ता के सिर पर भी लोहे की बाल्टी दे मारी और मारपीट करने लगा। चीखने पर आस पड़ोस के लोगों ने छुड़वाया। पीडि़ता ने बताया कि पति सुरेश व देवर पवन ने पहले भी दोनों बहनों और बच्चोँ को जान से मारने के प्रयास किये हैं। साथ ही सास व ननद पर दोनों भाइयों को खिलाफ भडक़ाने और घर नहीं बसने देने के आरोप लगाए हैं। पीडि़ता ने ख़ुद व पीहर पक्ष की जान को खतरा होने की बात बताते हुए पीडि़ता व उसके भाई भिखे खान ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एस आई रतनलाल को सुपुर्द की गयी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: