बीकानेर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए बीकानेर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देश पर जिलेभर में हथियारबंद ए श्रेणी की नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई।250 से अधिक वाहनों के चालान, 26 वाहन जब्तअभियान के दौरान काले शीशे लगे वाहनों, बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 250 से अधिक चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 वाहन जब्त किए गए। इन वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा कई लोगों को पाबंद भी किया गया।79 हिस्ट्रीशीटरों से की पूछताछ जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुराने मुकदमों में चालानशुदा आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 79 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ की गई। इनमें से 40 के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई।सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाईइसी क्रम में गत रात्रि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 26 लोगों के खिलाफ राजस्थान पुलिस एक्ट की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।