बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से 23 नवंबर 2026 को आणविक डॉकिंग (मॉलिक्यूलर डॉकिंग) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। द डॉकलैब : ए न्यू वर्ल्ड ऑफ बायोलॉजी शीर्षक से आयोजित इस कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन कार्यशाला के संरक्षक प्राचार्य प्रो. रजनी रमणझा एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया।प्रो. अभिलाषा आल्हा एवं प्रो. मंजू मीणा चेयरपर्सन तथा विज्ञान संकाय की डीन प्रो. मोनिका खेत्रपाल संयोजक होंगी। वहीं, प्रो. रेणु बंसल, प्रो. आशा शर्मा एवं प्रो. हनुमान मल देवड़ा सह-संयोजक का दायित्व निभाएंगे। मुख्य अतिथि राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. दिग्विजय सिंह, प्रो. राजेंद्र पुरोहित, प्रो. प्रताप सिंह एवं डॉ. अभिषेक वशिष्ठ होंगे।आयोजन सचिव डॉ. कविता जोशी ने बताया कि कार्यशाला में आणविक डॉकिंग के सिद्धांत, संबंधित सॉफ्टवेयर, लिगैंड-प्रोटीन अंतःक्रिया एवं डॉकिंग परिणामों के विश्लेषण पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक जैविक अनुसंधान तकनीकों से परिचित कराना तथा उनके व्यावहारिक कौशल का विकास करना है। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की डॉ. वंदना नूनिया विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। आयोजन में संयुक्त आयोजन सचिव मुकेश स्वामी, सुधीर कुमार, कोमल राठौड़ एवं डॉ. पूजा मीणा सहयोग करेंगे। वहीं, तकनीकी समिति में डॉ. श्रीकांत व्यास, डॉ. मुकेश स्याग, आशुतोष सोनी एवं डॉ. नैना टाक की भूमिका रहेगी।
राष्ट्रीय कार्यशाला के ब्रोशर का अतिथियों ने किया विमोचन: एमएस कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।